आतंकवाद और अंतरिक्ष से लेकर अन्नदाताओं तक, 5 प्वाइंट में जानें मोदी के 'मन की बात', पाकिस्तान के लिए क्या संदेश?

मन की बात में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले का खास तौर पर जिक्र किया। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन शहर में किया गया यह हमला आतंकवाद के सरपरस्तों की हताशा एवं कायरता को दर्शाता है।

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के 121वें एपिसोड में पहलगाम हमला (Pahalgam attack: ), अंतरिक्ष के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों, अन्नदाताओं के कड़े परिश्रम से लेकर वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाने समेत कई अहम मुद्दों से देशवासियों को रूबरू कराया। खास तौर पर पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र कर दोषियों को सख्त सजा की बात दोहराई। पीएम के संबोधन से साफ हुआ कि पहलगाम की घटना भुलाई नहीं जा सकेगी और भारत इसका प्रतिशोध जरूर लेगा। उन्होंने फिर कहा कि पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलेगा। आइए पीएम मोदी के संबोधन की 5 प्रमुख बातों पर एक नजर डालते हैं और इसमें पाकिस्तान के लिए क्या संदेश है जानते हैं।

Modi mann ki baat

मन की बात से पाकिस्तान को साफ संदेश

आतंकवाद के आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से बर्बाद हो जाए

मन की बात में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले का खास तौर पर जिक्र किया। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन शहर में किया गया यह हमला आतंकवाद के सरपरस्तों की हताशा एवं कायरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह हमला ऐसे समय में किया गया जब घाटी में शांति और विद्यालयों व महाविद्यालयों में रौनक लौट रही थी, निर्माण कार्य में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड दर से बढ़ रही थी, लोगों की आय बढ़ रही थी और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे थे। मोदी ने कहा, देश के दुश्मनों, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह रास नहीं आया। आतंकवादी और आतंकवाद के आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से बर्बाद हो जाए और इसलिए उन्होंने इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया।

End of Feed