क्या होती है क्रॉस वोटिंग, बिहार विधानसभा में किसका पलड़ा भारी, किस पार्टी का बिगड़ेगा खेल?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 12, 2024, 10:42 AM IST

बिहार में सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं, लेकिन क्रॉस वोटिंग का खतरा बरकरार है। आइए समझते हैं कि क्या होती है क्रॉस वोटिंग।

What is Cross Voting: बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का बहुमत परीक्षण है। इसे लेकर बिहार में सियासत गर्म है और कई तरह की कयासबाजी चल रही है। विधानसभा में वोटिंग को लेकर सस्पेंस लगातार बढ़ रहा है। सियासत के गलियारों में अफवाहों का बाजार गर्म है कि जेडीयू के कुछ विधायक पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे। सभी दल अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं, लेकिन क्रॉस वोटिंग का खतरा बरकरार है।

Bihar floor test

बिहार विधानसभा में किसका पलड़ा भारी?

क्या होती है क्रॉस वोटिंग?

जब कोई विधायक अपनी पार्टी के बजाय विपक्षी उम्मीदवार को मत देता है तो उसे क्रॉस वोटिंग कहते हैं। इसमें कोई विधायक अपने ही पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए विपक्षी पार्टी को वोट देता है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग के कारण इस पार्टी को भारी नुकसान होता है। क्रॉस वोटिंग करने वालों पर पार्टियां सख्त एक्शन लेती हैं।

End of Feed