अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच चीन का कदम, भारतीयों को जारी किए 8500 वीजा, आखिर क्या है ड्रैगन की मंशा?

भारतीयों को वीजा की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है, 2025 के पहले चार महीनों में ही 85,000 वीजा जारी किए गए, जबकि 2023 में 180,000 वीजा जारी किए गए थे।

China Issues Visas to Indians: अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ वॉर के बीच चीन ने भारतीयों को लेकर खासा उत्साह दिखाया है। भारत में चीनी दूतावास ने 1 जनवरी से 9 अप्रैल, 2025 के बीच भारतीय नागरिकों को 8,500 से अधिक वीजा जारी किए हैं, जो दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने की कोशिशों को दर्शाता है। भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने अधिक भारतीयों को चीन आने और इसके खुले, सुरक्षित और मैत्रीपूर्ण वातावरण का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया।

China India

क्या चीन का बदल रहा रुख?

पहले चार महीनों में ही 85,000 वीजा जारी

जू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- 9 अप्रैल, 2025 तक भारत में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने इस वर्ष चीन की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को 85,000 से अधिक वीजा जारी किए हैं। अधिक भारतीय मित्रों का चीन आने और खुले, सुरक्षित, जीवंत, ईमानदार और मैत्रीपूर्ण चीन का अनुभव करने के लिए स्वागत है। भारतीयों को वीजा की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है, 2025 के पहले चार महीनों में ही 85,000 वीजा जारी किए गए, जबकि 2023 में 180,000 वीजा जारी किए गए थे। पिछले साल, चीनी दूतावास ने अपने वीजा आवेदन जरूरतों को अपडेट किया, जिसमें कई प्रमुख छूटें शामिल की गईं।

End of Feed