Explainer: बिना रिचार्ज के कितने दिन में बंद हो जाता है Sim Card? जानें Jio, Airtel, Vi के लिए TRAI का नियम

Sim Validity Rules Without Recharge Plan: अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो कई दिनों तक अपने सिम कार्ड को रिचार्ज नहीं कराते है तो अब आपको यह गलती नहीं करना चाहिए। TRAI के नियम के मुताबिक अगर आप अपने नंबर को कई दिनों तक रिचार्ज नहीं कराते तो आपका नंबर बंद हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि Jio, Airtel, Vi और BSNL को बिना रिचार्ज के कब तक एक्टिव रख सकते हैं।

Jio Airtel Vi SIM validity without recharge: अधिकांश मोबाइल यूजर्स आजकल दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए तब से एक साथ दोनों सिम को रिचार्ज करा पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब ज्यादातर लोग उस सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं जिससे बात अधिक होती है और दूसरे नंबर को कई महीने तक रिचार्ज के बिना ही छोड़ देते हैं। अगर आप भी अपने एक नंबर को कई दिनों तक रिचार्ज नहीं करते तो यह गलती आपको काफी ज्यादा भारी पड़ सकती है।

TRAI Sim Validity

कई दिनों तक लगातार रिचार्ज न होने की वजह से आपका नंबर किसी और को दिया जा सकता है।

किसी भी सिम कार्ड की एक लिमिटेड वैलिडिटी होती है जब तक वह रिचार्ज के बिना एक्टिव रहता है। अगर आप काफी दिनों तक अपने किसी नंबर को रिचार्ज नहीं कराते हैं तो वह नंबर बंद हो सकता है और किसी दूसरे शख्स को कंपनी वह नंबर अलॉट हो सकता है। हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया जिसमें क्रिकेटर रजत पाटीदार के साथ ऐसा देखा गया।

End of Feed