दुनिया में 34 महिलाएं राष्ट्राध्यक्ष लेकिन पुरुषों से बराबरी में लगेंगे अभी 130 साल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 20, 2023, 01:50 PM IST

Women Reservation Bill : यूएन वूमन की जनवरी 2023 की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में 31 ऐसे देश हैं जहां 34 महिलाएं 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। रिपोर्ट का कहना है कि इस गति से पुरुषों की बराबरी करने में 130 साल लगेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 17 देश ऐसे हैं जहां महिलाएं 'हेड ऑफ स्टेट्स' हैं।

Women Reservation Bill : विधायिका यानी संसद एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। जाहिर तौर पर इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद सियासत में महिलाओं की नुमाइंदगी बढ़ जाएगी। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की चर्चा बहुत पहले से हो रही थी लेकिन इस दिशा में ठोस प्रयास अब सामने आया है। महिलाओं को उनका हक देने में भारत पीछे रहा है। दुनिया की अगर बात करें तो कई ऐसे देश हैं जहां राजनीति में महिलाओं की नुमाइंदगी काफी ज्यादा है। कई देशों की राष्ट्राध्यक्ष महिलाएं और विधायिका में उनका बोलबाला है।

Women Reservation Bill

राजनीति में महिलाओं की नुमाइंदगी अभी कम है।

34 महिलाएं 'हेड्स ऑफ स्टेट्स'

यूएन वूमन की जनवरी 2023 की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में 31 ऐसे देश हैं जहां 34 महिलाएं 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। रिपोर्ट का कहना है कि इस गति से पुरुषों की बराबरी करने में 130 साल लगेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 17 देश ऐसे हैं जहां महिलाएं 'हेड ऑफ स्टेट्स' हैं। जबकि 19 देशो में महिलाएं 'हेड ऑफ गवर्न्मेंट' हैं।

End of Feed