Zootopia 2: हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर, डिज्नी के मैजिकल वर्ल्ड में हुई एक्ट्रेस की एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 10:29 AM IST

Shraddha Kapoor New Hollywood Project: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के हाथ बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। श्रद्धा कपूर ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। इस खबर के सामने आने के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस खुशी से झूम उठे।

Shraddha Kapoor New Hollywood Project: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में बनी हुई है। श्रद्धा कपूर एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्मों से जुड़े कई अपडेट समाने आ रहे हैं। जो फैंस को श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्मों के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच श्रद्धा कपूर का नाम एक नए प्रोजेक्ट में जुड़ा है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर से जुड़ी ये पूरी खबर क्या है।

Shraddha Kapoor New Hollywood Project

Image Source: Shraddha Kapoor Instagram

डिज्नी के मैजिकल वर्ल्ड में हुई श्रद्धा कपूर की एंट्री

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह श्रद्धा कपूर का एक नया प्रोजेक्ट है। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली हैं। इसकी जानकारी श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से है। इस खबर की घोषणा करते हुए श्रद्धा कपूर ने ‘जूटोपिया 2’ का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “#Zootopia2 परिवार में शामिल होने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। जूडी हॉप्स जैसी एनर्जेटिक, बहादुर और क्यूट कैरेक्टर को अपनी आवाज देना मेरे लिए एक सपने जैसा है। क्यूट तो है ही बचपन से, कल आ रहा है आपके लिए एक अनोखा सरप्राइज। इसके साथ एक्ट्रेस ने फिल्म जूटोपिया 2 की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। फिल्म जूटोपिया 2 इसी महीने यानी 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

End of Feed