वर्ल्ड सिनेमा

श्वेता केसवानी ने प्रियंका चोपड़ा पर लगाया बड़ा आरोप, टीवी एक्ट्रेस ने कहा- 'वो साउथ एशियंस की मदद नहीं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2025, 03:35 PM IST

Sweta Keswani on Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पर टीवी एक्ट्रेस श्वेता केसवानी (Sweta Keswani) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में बड़ी बात बोली है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं श्वेता केसवानी ने क्या बोला है जिसने हलचल मचा दी है।

Image

Image Source: IMDb

Sweta Keswani on Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कभी प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीर वायरल हो जाती हैं, जो कभी एक्ट्रेस का प्यारा सा वीडियो लोगों का दिल जीत लेता है। लेकिन इन सब के बीच टीवी एक्ट्रेस श्वेता केसवानी (Sweta Keswani) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान श्वेता केसवानी ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं श्वेता केसवानी ने अपने इंटरव्यू में क्या खुलासा किया है।

श्वेता केसवानी ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं, इसकी वजह एक्ट्रेस की कोई फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि श्वेता केसवानी का एक इंटरव्यू है। India Today को दिए इंटरव्यू के दौरान श्वेता केसवानी ने कहा कि भले ही प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस 'कमाल की और पूरी तरह डिजर्व्ड' हो, लेकिन उनकी जर्नी 'ज्यादातर खुद के फायदे के लिए' रही है। इसके आगे श्वेता केसवानी ने अमेरिकन-इंडियन राइटर और प्रोड्यूसर मिंडी कलिंग (Mindy Kaling) और प्रियंका चोपड़ा की तुलना की और कहा कि 'प्रियंका चोपड़ा मिंडी कलिंग की तरह नहीं हैं। वो दूसरी साउथ एशियंस की मदद नहीं कर रही। ईमानदारी से कहूं तो वो सिर्फ खुद की ही सोचती हैं।' इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आपको बता दें कि श्वेता केसवानी टीवी की दुनिया की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कहानी घर घर की (Kahaani Ghar Ghar Kii), देश में निकला होगा चांद (Des Mein Niklla Hoga Chand) और बा बहू और बेबी (Baa Bahoo Aur Baby) जैसे शोज में काम किया है।

साउथ की इस फिल्म से वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा

इस इंटरव्यू के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh) के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन एस एस राजामौली (S. S. Rajamouli) कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article