वर्ल्ड सिनेमा

प्रियंका चोपड़ा ने भारती सिंह के Bvlgari के वीडियो पर किया कमेंट, लिखा- 'तुमपे ये देखो इतनी अच्छी लग रही है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 9, 2025, 11:55 AM IST

Priyanka Chopra on Bharti Singh Video: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक कमेंट आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने...

Image

Image Source: IMDb

Priyanka Chopra on Bharti Singh Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया को लेकर भी खबरों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक कमेंट खूब वायरल हो रहा है, जो उन्होंने कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के वीडियो पर किया है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने क्या लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया ये कमेंट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक कमेंट है, जो खूब वायरल हो रहा है। भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा देखो मैंने Bvlgari की वॉच ले ली है। इसके बाद हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने कहा कि क्या वो दिनभर तुम्हारे वीडियो देखती रहती हैं। इसके भारती सिंह ने फैंस से कहां कि इस वीडियो को इतना शेयर करो की प्रिंयका चोपड़ा तक पहुंच जाए। अब प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया ' मैं देख रही हूं और तुमपे ये देखो इतनी अच्छी लग रही है मुझसे भी ज्यादा। तुम Bvlgari की अगले एंबेसडर हो। बस अब तक उनको मालूम नहीं था।' प्रियंका चोपड़ा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

यहां देखें भारती सिंह का वीडियो

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर सुर्खियों में है। डायेरक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म एसएसएमबी 29 में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा के भारती सिंह के वीडियो पर किए कमेंट पर आपकी क्या राय है, हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article