लियोनार्डो डिकैप्रियो नहीं विल स्मिथ थे 'इन्सेप्शन' के लिए मेकर्स की पहली पसंद, एक्टर ने इसलिए रिजेक्ट की थी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 16, 2025, 02:53 PM IST

Will Smith Reject Inception Due To This Reason: हॉलीवुड के जाने-माने स्टार विल स्मिथ (Will Smith) इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया की इस वजह से उन्होंने फिल्म 'इन्सेप्शन' (Inception) को रिजेक्ट कर दिया था। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Will Smith Reject Inception Due To This Reason: हॉलीवुड के सुपरस्टार विल स्मिथ (Will Smith) कभी विवादों के कारण तो कभी अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर ने अभी हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। विल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की आइकॉनिक फिल्म 'इन्सेप्शन' (Inception) ठुकरा दी थी। आपको बता दें कि 'इन्सेप्शन' हॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद का जाने वाली फिल्मों में से एक है। विल स्मिथ के इस खुलासे के बाद एक्टर के फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म को रिजेक्ट करने के पीछे क्या वजह रही थी।

Will Smith Reject Inception Due To This Reason

इस वजह से विल स्मिथ ने रिजेक्ट की थी 'इन्सेप्शन'

विल स्मिथ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। विल स्मिथ ने Kiss Xtra को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब नोलन ने उन्हें 'इन्सेप्शन' की कहानी सुनाई तो वो पूरी तरह कन्फ्यूज हो गए। मुझे सपनों के अंदर सपने वाला कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया। मैंने सोचा ये मेरे लिए नहीं है।' आसान भाषा में कहे तो एक्टर को फिल्म का प्लॉट समझ ही नहीं आया। इस फिल्म में बाद में लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) ने लीड रोल निभाया और फिल्म 2010 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी। इस इंटरव्यू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर विल स्मिथ से फिल्म छोड़ने को लेकर सवाल करते नजर आए।

End of Feed