Priyanka Chopra Post for Raman Rai Handa : अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) के पिता का बीती रात सोमवार को निधन हो गया। 72 की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। कल मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें पिता रमन राय हांडा इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर है। मन्नारा के पिता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) के फूफा लगते थे। जैसे ही एक्ट्रेस को उनके जाने की खबर मिली वैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि - "आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे रमन अंकल ( फूफा जी) भगवान आपकी आत्मा को शांति दे" उन्होंने इस स्टोरी में रमन हांडा की पत्नी कामिनी हांडा, मन्नारा चॉपरा और मिताली हांडा को भी टैग किया है। बता दें कि रमन राय हांडा रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा के फूफा लगते थे मन्नारा चोपड़ा प्रियंका की फुफेरी बहन है।
बताते चले कि रमन राय हांडा ( Raman Rai Handa) पेशे से वकील थे। दिल्ली हाई कोर्ट में वह काम करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर से हर कोई हैरान हो गया। हालांकि अभीतक उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं कल मन्नारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आधिकारिक बयान पोस्ट किया था जिसमें लिखा था:"गहरे दुख और शोक के साथ, हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।" अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी पश्चिम में अंबोली स्थित श्मशान घाट पर होगा।
