वर्ल्ड सिनेमा

Dua Lipa ने बॉयफ्रेंड Callum Turner के साथ कंफर्म की सगाई, मंगेतर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Dua Lipa Confirms Engagement: पॉप स्टार दुआ लीपा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ब्रिटिश एक्टर कैलम टर्नर संग सगाई कर ली है। हाल ही में सिंगर ने इस बात की जानकारी फैंस को दी है। साथ ही दुआ लीपा ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

Image

Dua Lipa confirms engagement

Dua Lipa Confirms Engagement: पॉप स्टार दुआ लीपा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रैपर बादशाह ने उनको लेकर विवादित कमेंट किया था। अब पॉप स्टार दुआ लीपा ने ब्रिटिश एक्टर कैलम टर्नर के साथ अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन फोटोज में कपल काफी ज्यादा रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।

दुआ लीपा के इंगेजमेंट की खबरें सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही थी। सभी जानना चाहते थे कि एक्ट्रेस ने किसके साथ इंगेजमेंट की है। अब एक्ट्रेस ने खुद इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। 2024 दिसंबर में एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो एक हीरे की रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थी। जिसके बाद ये बात आग की तरह फैल गई थी कि सिंगर ने सगाई कर ली है, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे लेकर षुप्टी नहीं की थी, लेकिन अब सिंगर ने खुद ही ऑफिशियल कर दिया है।

सिंगर ने फैंस को दी गुड न्यूज

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दुआ लीपा ने कहा-"हां, हमने सगाई कर ली है। ये बहुत एक्साइटमेंट है।’ जनवरी 2024 से एक-दूसरे को डेट कर रहे दुआ लीपा और कैलम टर्नर की इंगेजमेंट की खबर सुनकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

दुआ लीपा के लिए खास है ये रिंग

दुआ लीपा ने अपनी सगाई की रिंग को लेकर भी बातें कही है। सिंगर ने बताया कि कैलम टर्नर ने परिवार के साथ मिलकर एक हीरे की रिंग बनवाई थी। सिंगर ने बताया कि रिंग की डिजाइन पसंद करने में टर्नर की बहन और उनकी सबसे अच्छे दोस्तों ने मदद की।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article