WAVES 2025: प्रियंका चोपड़ा की तरह हॉलीवुड क्यों नहीं जा रही हैं करीना कपूर खान? जानिए तैमूर की मम्मी का जवाब

Kareena on Joining Hollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने के बाद भी कलाकारों के दिल में हॉलीवुड में काम करने की हसरत रहती है। प्रियंका-इरफान समेत कई कलाकार हॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके हैं। वेव्स समिट 2025 में पहुंची करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हॉलीवुड ज्वाइन करने पर बेबाक जवाब दिया है और कहा है कि उन्हें बॉलीवुड में ही काम करके खुशी मिलती है।

Kareena on Joining Hollywood: आमिर खान, शाहरुख खान, और दीपिका पादुकोण की तरह करीना कपूर खान ने वेव्स समिट 2025 में शिरकत की और इंडस्ट्री से जुड़े कई सारे सवालों के मजेदार जवाब दिए। करीना कपूर खान से जब पूछा गया कि वो अपने साथ की बाकी अदाकाराओं की तरह हॉलीवुड में क्यों काम नहीं करती हैं तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि लोग उन्हें पंजाब की सिखड़ी बोलने को मजबूर हो गए। करीना के साथ ही इंडस्ट्री में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा काफी समय से विदेशी फिल्मों में काम कर रही हैं और वहां अपनी जगह बना चुकी हैं।

Kareena Kapoor Khan

हॉलीवुड में काम करने पर करीना कपूर खान ने कहा, 'मैं इंडियन मूवीज में काम करके खुश हूं। मुझे बड़ा मजा आता है, हमारे गानों पर डांस करके और हिन्दी डायलॉग्स बोलकर। भटिंडा की सिखड़ी हूं... बार-बार बोलना अच्छा लगता है। मैं अपनी फेवरेट हूं... अब इसी डायलॉग को ले लीजिए। इसे बोलने में कितना मजा आता है। हर लड़की और महिला को ये डायलॉग खुद को बोलना चाहिए क्योंकि वो ये डिजर्व करती है।'

End of Feed