वर्ल्ड सिनेमा

Hania Aamir ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तानी सेना को ठहराया जिम्मेदार? बयान वायरल होते ही एक्ट्रेस ने बताया सच

Hania Aamir Break Silence Over Statement Which Blames Pakistan Army For Pahalgam Attack: हानिया आमिर का इंस्टाग्राम एकाउंट भारत में बैन हो चुका है। जिसके बाद एक बयान वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया गया था कि ये हानिया आमिर का स्टेटमेंट है। लेकिन अब इस मामले पर हानिया आमिर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

हानिया आमिर ने 'फेक वायरल बयान' पर तोड़ी चुप्पी

Hania Aamir Break Silence Over Statement Which Blames Pakistan Army For Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कार्रवाई की है। उन्होंने पाकिस्तान के 16 यू-ट्यूब चैनल को तो भारत में बंद कराया ही, साथ ही कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया हैंडल को भी भारत में बैन करा दिया। सबसे पहले हानिया आमिर के सोशल मीडिया हैंडल से जुड़ा स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था। वहीं इसके तुरंत बाद एक बयान वायरल हुआ था, जिसे हानिया आमिर (Hania Aamir) का बताया गया। इस बयान में पाकिस्तान की सेना को पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया गया, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया गया कि वह पाकिस्तान की आम जनता को सजा न दें। लेकिन अब इस बयान पर खुद हानिया आमिर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर मामले का सच बताया है।

हानिया आमिर (Hania Aamir) ने अपने बयान में मामले का सच बताते हुए लिखा, "हाल ही में एक बयान गलत तरीके से बड़े पैमाने पर फैलाया जा रहा है। मैं इसपर डायरेक्ट बात करती हूं। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और मैं ऐसे किसी भी शब्दों को एहमियत नहीं देती, जो जबरन मुझसे जोड़े जा रहे हैं। ये पूरी तरह से बनावटी और गलत तरीके से पेश किये गए हैं। ये बहुत ही नाजुक और भावुक पल है। जिन मासूमों ने अपनी जान गंवाई, उनके और उनके परिवार के लिए मेरा दिल अभी भी रो रहा है। इस तरह का दर्द सच्चा है और इसे सांत्वना की जरूरत है, राजनीतिकरण की नहीं।"

हानिया आमिर (Hania Aamir) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "इस तरह के वक्त में हमें याद रखना चाहिए कि चरमपंथी पूरे राष्ट्र और इसके लोगों को पेश नहीं करता है। बगैर सबूत के इल्जाम लगाना केवल दूरियों को गहरा करता है और असल न्याय व इलाज से ध्यान भटकाता है। मेरे समर्थकों, आप लोगों का प्यार मेरे लिए बहुत कुछ है। मैं सबसे अनुरोध करती हूं कि आप लोग सच का पहले पता लगाएं और इस मुश्किल घड़ी में दयालू और सच्चाई से काम लें। मैं सकारात्मकता बढ़ाने और सम्मान देने में के लिए प्रतिबद्ध हूं, सांत्वना और शांति के साथ। हानिया आमिर।"

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article