वर्ल्ड सिनेमा

SSMB 29 की शूटिंग पूरी कर बेटी मालती के पास लौटी प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोन्स को भी किया बहुत मिस

Priyanka Chopra Share Pic of Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम में बीजी चल रही है और उनकी नन्ही सी बेटी को पापा निक जोन्स संभाल रहे हैं। हालांकि अब प्रियंका घर लौट आई है और सबसे पहले उन्होंने ये फोटो शेयर की है, जो उनके चाहने वालों को भी बेहद पसंद आ रही है।

Image

Priyanka Chopra Share Pic of Malti Marie

Priyanka Chopra Share Pic of Malti Marie: बॉलीवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) इन दिनों साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29( SSMB29) की शूटिंग के चलते अलग-अलग जगह शूट कर रही थी। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद आई थी। हालांकि अब वह शूटिंग खत्म कर अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोन्स के पास लौट आई है। प्रियंका चोपड़ा ने मालती-निक की एक फोटो शेयर कर दिल की बात बताई है। कैसे वह दोनों को बहुत ज्यादा मिस कर रही थी।

प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर मालती( Malti Marie) और निक( Nick Jonas) की बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। फोटो में निक प्यारी सी गुड़िया को गले लगा रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा"आखिरकार मैं अपने एंजल्स के पास लौट आई, वो भी बहुत लंबे समय बाद" दोनों की फोटो देखकर फैंस का भी दिन बन गया है। प्रियंका चोपड़ा काम खत्म होते ही अपने घर लौट आई है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट शेयर की है जिसमें वह जिक्र कर रही है कई उनकी बेटी के गले लगने से वह सारे दुख दर्द भूल जाती है। प्रियंका पति निक और बेटी मालती के साथ अक्सर फोटोज शेयर करती रहती है। फैंस को प्रियंका का ये क्यूट सा परिवार बहुत पसंद है।

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो लंबे समय बाद वह इंडियन सिनेमा में लौट रही हैं। उनके खाते में महेश बाबू के साथ फिल्म है। इसी के साथ द ब्लफ, द हेड्स ऑफ स्टेट और सिटाडेल सीजन 2 उनके इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article