Virosh Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिन पूल गेम्स से लेकर जापानी डिनर सहित कई इवेंट्स की जानकारी सोशल मीडिया पर मिली। रश्मिका और विजय ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई पिक्स शेयर कीं। अब इस शादी से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है। इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और रश्मिका-विजय के क्लोज फ्रेंड्स उदयपुर पहुंच चुके हैं।
सामने आई गेस्ट लिस्ट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने से पहले दोनों के घरों को लाइट्स से सजाया गया। इस कपल ने अब अपनी शादी की भी घोषणा कर दी है। मंगलवार सुबह विजय के भाई आनंद देवरकोंडा और उनके कुछ बचपन के दोस्तों को हैदराबाद से उदयपुर के लिए रवाना होते हुए देखा गया। इस गेस्ट लिस्ट में थारुन भास्कर, ईशा रेब्बा से लेकर राहुल रविंद्रन तक कई सेलेब्स शामिल हैं। स्टाइलिश श्रव्या वर्मा भी इस कपल के काफी क्लोज हैं और वो भी जल्द ही उदपुर पहुंचने वाले हैं। आशिका रंगनाथ और रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के निर्देशक-अभिनेता राहुल रविंद्रन के भी इस शादी में शामिल होने की उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस शादी में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल होते हैं। (इसे भी पढ़ें: कांच की तरह इन 6 हसीनाओं का दिल तोड़कर शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत संग रचाई शादी, लिस्ट में है कई बड़े नाम)
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मुलाकात 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों को 2019 में आई फिल्म 'डियर कॉमरेड' में देखा गया था। रश्मिका ने 2017 में अपने 'किरिक पार्टी' के को-स्टार रक्षित शेट्टी से सगाई की थी लेकिन 2018 में उन्होंने सगाई तोड़ दी। विजय के बारे में यह भी अफवाह थी कि वह एक बेल्जियम की महिला को डेट कर रहे थे लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। अब रश्मिका और विजय की शादी होते हुए देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
