Vin Diesel पर एक्स-असिस्टेंट ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, इंटरनेट पर हो रही है बदनामी!

Vin Diesel Accused of sexual battery: गुरुवार के दिन हॉलीवुड एक्टर विन डीजल को लेकर सामने आई खबर में बताया गया है कि अभिनेता के खिलाफ उनकी एक्स-असिस्टेंट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह घटना 2010 में हुई थी और अभिनेता ने एक्स-असिस्टेंट के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

Vin Diesel Accused of sexual battery: हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विन डीजल (Vin Diesel) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार के दिन एक एक्स-असिस्टेंट ने दायर मुकदमे में विन डीजल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। मुकदमे के अनुसार यह घटना कथित तौर पर 2010 में 'फास्ट फाइव' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस खबर का खुलासा वैनिटी फेयर ने किया था। एस्टा जोनासन ने बतया कि जब वो विन डीजल के साथ उनकी असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही थी तो अभिनेता ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इस मुकदमे में यह भी सामने आया है कि इस घटना के कुछ घंटों बाद ही उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया था।

Vin Diesel

एस्टा जोनासन ने विन डीजल की प्रोडक्शन कंपनी और उनकी बहन पर जेंडर में भेदभाद, खराब वर्क वातावरण, प्रतिशोध और गलत तरीके से निकालने के लिए मुकदमा दायर किया। बता दें विन डीजल की बहन 'वन रेस प्रोडक्शन्स' की प्रेसिडेंट हैं। एक्स असिस्टेंट ने बताया कि विन डीजल ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उन्हें अटलांटा होटल के कमरे की दीवार पर चिपका दिया।

End of Feed