Pedro Henrique Death: ब्राजीलियन सिंगर पेड्रो हेनरिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज पेड्रो ने 30 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में हर कोई इस खबर से काफी चौंक गया है। साथ ही दुनिया भर में सिंगर की मृत्यु को लेकर शोक मनाया जा रहा है। बीती रात ही उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते देखा गया और उसी दौरान उन्होंने दम तो दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये वो वीडियो।
गीत जगत ब्राज़ीलियाई गायक पेड्रो हेनरिक (Pedro Henrique) के निधन पर शोक मना रहा है, जिनकी बुधवार को एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान मंच पर मृत्यु हो गई। सिंगर का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो गाते-गाते गिर गए। वीडियो में उनकी मनमोहक आवाज को सभी एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन तभी वो स्टेज पर गिर गए। बाद में डॉक्टर ने बताया की उनको हार्ट अटैक आया था।
रेडियो 93 के अनुसार, हेनरिक के रिकॉर्ड लेबल, टोडा म्यूज़िक ने पुष्टि की कि मौत का कारण एक बड़ा दिल का दौरा था। इस सिंगर की मौत से ब्राजीलियन मुस्जिक इंडस्ट्री ने अपना चमकता सितारा हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है।
