वर्ल्ड सिनेमा

Oscar 2024: ऑस्कर की रेस से कटा मलयाली फिल्म 2018 का पत्ता, 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' ने मारी बाजी

Movie 2018 Out From Oscar 2024 Race: ऑस्कर 2024 के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। कई फिल्मों को अभी तक नॉमिनेशन लिस्ट में जगह भी मिल चुकी है। लेकिन भारत की ऑफिशियल एंट्री मलयाली मूवी 2018 को ऑस्कर की रेस से बाहर कर दिया गया है।

Image

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 2018

Movie 2018 Out From Oscar 2024 Race: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अवॉर्ड मार्च में दस्तक दे सकता है, जिसके लिए दुनियाभर की फिल्में नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रही हैं। ऑस्कर 2024 के लिए मलयाली फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' (2018: Everyone Is A Hero) को भी ऑफिशियल एंट्री के लिए चुना गया था। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर कर दी गई है। वहीं ओपनहाइमर और 'बार्बी' ने यहां भी झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने 10 वर्गों में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों का ऐलान किया है। अकादमी अवॉर्ड के लिए भारत की ओर से टोविनो थोमास स्टारर '2018: एवरीवन इज ए हीरो' (2018: Everyone Is A Hero) आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजी गई थी। लेकिन मूवी नॉमिनेशन लिस्ट में अपनी जगह बनाने में नाकाम साबित हुई, जिससे भारत को निराशा हाथ लगी है। बता दें कि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से ऐलान किये गए वर्गों में बेस्टर ओरिजिनल सॉन्ग, डॉक्युमेंट्री फीचर, इंटरनेशनल फीचर, ओरिजिनल स्कोर, हेयर एंड मेकअप, विजुअल इफेक्ट्स और साउंड शामिल हैं।

टोविनो थोमास की '2018: एवरीवन इज ए हीरो' (2018: Everyone Is A Hero) मूवी 2018 में केरल में आई बाढ़ पर आधारित फिल्म थी। इससे इतर ग्रेटा गरविग की 'बार्बी', क्रिस्टोफर नोलान की 'ओपनहाइमर' और मार्टिन स्कोरसेस की 'किलर ऑफ द फ्लावर मून' ने नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि 2018 से भी भारत की कई फिल्मों को ऑस्कर की रेस से बाहर कर दिया गया था। इस लिस्ट में 'गुरू' और 'जलीकट्टू' जैसी फिल्में शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article