बॉलीवुड के बाद इंटरनेशनल फिल्म में दिखेगा विक्रांत मैसी का जलवा, स्पिरिचुअल लीडर के रोल में मचाएंगे धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 25, 2025, 11:48 AM IST

Vikrant Massey International Movie: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इंडिया के बाद अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में काम करन जा रहे है। विक्रांत मैसी इस फिल्म में एकदम नए अवतार में नजर आने वाले है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी इंडिया के इस स्पिरिचुअल लीडर का किरदार निभाते नजर आएंगें।

Vikrant Massey International Movie: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर खूब तारीफ बटोर रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज ‘द सबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report)’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब विक्रांत मैसी एक बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) और महावीर जैन (Mahaveer Jain) प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में विक्रांत मैसी एक खास किरदार में नजर आएंगे, जो शायद ही आपने पहले कभी देखा हो। फैंस उनके नए किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Vikrant Massey International Movie

नए किरदार में नजर आएंगे विक्रांत मैसी

एक्टर विक्रांत मैसी अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी मशहूर स्पिरिचुअल लीडर श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) की जिंदगी पर बन रही फिल्म में उनका रोल निभाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म का नाम ‘व्हाइट (White)’ होगा और ये ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाई जा रही है। ये इंग्लिश और स्पैनिश में रिलीज होगी और कई दूसरी भाषाओं में डब भी होगी। फिल्म में श्री श्री रविशंकर के कोलंबिया के 52 साल के सिविल वॉर को खत्म करने में योगदान को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में लॉस एंजिल्स और कोलंबिया के एक्टर्स भी होंगे। आपको बता दें कि विक्रांत मैसी ने अभी हाल ही में श्री श्री रविशंकर से इसको लेकर मुलाकात भी की थी।

End of Feed