वर्ल्ड सिनेमा

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 से रफ़ूचक्कर हुई हानिया आमिर!! पहलगाम आतंकी हमले पर टारगेट कर रहे लोग

Hania Aamir is not Part of Sardar Ji 3 : पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडियन सिनेमा में पाकिस्तानी स्टार्स के लिए बैन लगा दिया है। जिसके बाद हानिया आमिर की पहली इंडियन मूवी सरदार जी 3 भी संकट में आ गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है।

Image

Hania Aamir is not Part of Sardar Ji 3

Hania Aamir is not Part of Sardar Ji 3 : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) के वर्ल्ड टूर के दौरान जब उनके साथ स्टेज पर पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर( Hania Aamir) नजर आई थी तब लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि स्टार्स जल्द ही साथ में फिल्म करने वाले हैं। इस कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत ने कई बार हानिया आमिर की तारीफ भी की थी। जिसके बाद से यही रुमर्स सुनने को मिल रहे थे कि वह जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ सरदार जी 3 करने वाली हैं। बताया जा रहा था कि फिल्म के लिए यूके में शूटिंग चल रही है। अब जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी स्टार्स कोइंडिया में बैन करने का फैसला आया है तब से यह खबर आग की तरह फैल रही है कि हानिया को फिल्म से हटा दिया गया है।

अब, अफवाहें यह सुनने को मिल रही हैं कि हनिया आमिर( Hania Aamir) , जो दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा के साथ सरदार जी 3( Sardar Ji 3) से अपनी भारतीय फिल्म की शुरुआत करने वाली थीं, अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हो सकती हैं। जबकि पिछले महीने यूके शूटिंग शेड्यूल खत्म हो गया था, रिपोर्ट्स का दावा है कि निर्माता किसी अन्य अभिनेत्री के साथ हनिया के दृश्यों को फिर से शूट करने पर विचार कर रहे हैं। हानिया आमिर को अब फिल्म से हटा दिया गया है। इस खबर के बाद से लोग हानिया को टारगेट करते भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले एक्टर फवाद खान( Fawad Khan) की अपकमिंग मूवी अबीर गुलाल( Abir Gulal) को भी बैन कर दिया गया है। फिल्म इंडिया में रिलीज नहीं होगी। फवाद खान लंबे समय बाद इंडस्ट्री में कमबैक करने वाले थे जो पहलगाम हमले के बाद एक सपना बनकर रह गया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article