वर्ल्ड सिनेमा

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, अबीर गुलाल को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं फैंस

Fawad Khan React on Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के लोगों का दुख साझा करते हुए पोस्ट किया है। लोगों के प्रति सवेंदनाएं दिखाते हुए उन्होंने हमले की निंदा की है। हालांकि एक्टर को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है ।

Image

Fawad Khan React on Pahalgam Terror Attack

Fawad Khan React on Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ( Fawad Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वह लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे, हालांकि अब लग रहा है कि बॉलीवुड में उनकी एंट्री पर तलवार लटक गई है। उनकी फिल्म अबीर गुलाल( Abir Gulal) रिलीज होने वाली थी जिसे लोग बॉयकोट करने की बात कर रहे हैं। इन सभी विवादों के बीच एक्टर फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्ट किया है। मृत लोगों के प्रति संवेदनाएँ दिखाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाई है।

फवाद खान( Fawad Khan) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकी हमले के बाद अपनी बात रखी है, जिसमें कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। पाकिस्तानी अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करते हैं"।

यह बयां पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे राजनीतिक विवादों के बीच आया है। पहले ही उनकी फिल्म अबीर गुलाल ( Abir Gulal) को निशाना बनाया जा रहा था। लोग पहले ही फिल्म को बॉयकॉट की बात करने की बात कर रहे हैं। हालांकि पहलगाम हमले पर उनकी सह कलाकार और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने हमलें की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। फवाद खान को निशाना बनाने के बाद लोग अब वाणी कपूर को भी ट्रोल कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article