Venom 3 Release Date out: टॉम हार्डी (Tom Hardy) स्टारर वेनम 3 को लेकर अब सुर्खियां तेज हो गई हैं। आज फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं। आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट जारी हो गई है। जिसके बाद अब फैंस का फिल्म को लेकर इंतजार और भी बढ़ गया है। मूवी वेनम 2 को अब निर्धारित समय से पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। सोनी पिक्चर्स के अनुसार वेनम फिल्म का तीसरा सीक्वल अक्टूबर 2024 में आने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि फिल्म नाम भी बदल दिया गया है।
Venom 3 is to Release on October 2024
यह भी पढ़ें- Oscars 2024: यामी गौतम ने किलियन मर्फी की जीत को किया सलाम, 'फेक फिल्मी' अवॉर्ड्स को साथ में दिया ताना
कोलंबिया पिक्चर्स ने फिल्म का नाम वेनम 3 से बदलकर वेनम: द लास्ट डांस (Venom: The Last Dance) रख दिया गया है। हॉलीवुड मूवीज के लवर्स के लिए यह जानकारी काफी महत्वपूर्ण है, अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
अब समय से पहले ही रिलीज हो जाएगी वेनम 3
निर्देशक केली मार्सेल की फिल्म वेनम 3 को वेनम: द लास्ट डांस के तौर पर बदल दिया गया है। हार्डी, जूनो टेम्पल और चिवेटेल एजियोफ़ोर स्टारर यह फ़िल्म, शुरुआत में नवंबर 2024 में रिलीज़ होने वाली थी, अब अक्टूबर में प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है, जिस वजह से यह फिल्म बड़ी हिट भी साबित हो सकती है।
