The Rings of Power Season 2 Teaser: अमेज़ॅन स्टूडियोज़ द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर (The Rings of Power Season 2) के नए सीज़न का फर्स्ट टीजर आज 14 मई 2024 को रिलीज होने वाला है। अमेज़ॅन स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी है। 14 मई को द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर के सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हालांकि किस समय ट्रेलर रिलीज किया जाएगा इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। एक बार रिलीज होने के बाद इस टीजर को यहां भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
The Rings of Power Season 2
यह भी पढ़ें- तैमूर पर प्यार लुटाते करिश्मा कपूर का वीडियो हुआ वायरल, मां की डांट से बचाती नजर आईं मौसी!
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स सीजन 2 अवॉर्ड विनिंग सीरीज का सीक्वल होने की वजह से खूब सुर्खियों में बना हुआ है। पहले सीज़न में गैलाड्रियल और हैलब्रांड के बीच अचानक दोस्ती हो गई थी। मोर्गोथ की हार के बाद सौरोन द्वारा अपनाया गया एक मानव भेष, साथ ही उस दौड़ की गिरावट को रोकने के लिए तीन एल्वेन रिंगों का निर्माण। पहले सीज़न में मोर्डोर के निर्माण को भी दिखाया गया और न्यूमेनोर के पतन के बीज बोए गए, इसिल्डुर और एल्रोनड जैसे रोल भी सीरीज में दिखाई दिए है। दूसरे सीज़न के लिए कोई प्रीमियर डेट नहीं दी गई है।
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स पावर 2 के दूसरे सीज़न के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आयई है, हालांकि यह माना जाता है कि नए सीज़न में सौरोन को मोर्डोर के भीतर अपनी शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ एल्वेस के युद्ध की शुरुआत दिखाई देगी।
