वर्ल्ड सिनेमा

Tabu ने भी पकड़ी हॉलीवुड की ट्रेन, ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में एमिली वॉटसन के साथ तबाही मचाएंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस

Tabu in Hollywood Series Dune Prophecy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तबु (Tabu in Hollywood) को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है, इस बीच अब एक्ट्रेस सीधा हॉलीवुड में धमाका करती नजर आने वाली हैं। उन्हें सीरीज ड्यून प्रोफेसी ऑफर हुई है, जिसमें वह एमिली वॉटसन के साथ नजर आने वाली हैं।

Image

Tabu in Hollywood Series Dune Prophecy

Tabu in Hollywood Series Dune Prophecy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तबु (Tabu) को 'हैदर', 'दृश्यम' और 'अंधाधुन' जैसी धणम उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है, इस बीच अब एक्ट्रेस ने सीधा हॉलीवुड की टिकट कटा ली है। तबु को हॉलीवुड सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' ( Dune: Prophecy) ऑफर हुई है, जिसमें वह एमिली वॉटसन के साथ नजर आने वाली हैं। वैराइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार तुब को ड्यून प्रोफेसी के लिए तबु को कास्ट कर लिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं सीरीज में तबु के रोल को लेकर भी खबरें सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिस्टर फ्रांसिका के रोल में एक्ट्रेस नजर आएंगी। उनका ये रोल काफी चालांक महिला का होने वाला है।

सिस्टर फ्रांसिका ने पहले सम्राट की लवर का रोल निभाया था, हालांकि अब उसकी वापसी से ड्रामा और भी बढ़ने वाला है। सीरिज में तबु की एंट्री से अब भारतीय फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है।

'ड्यून: प्रोफेसी' की कहानी और तब्बू का रोल

साल 2019 में रिलीज हुई सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' हुई थी। ब्रायन हरबर्ट और केविन जे एंडरसन की बुक 'सिस्टरहुड ऑफ ड्यून' पर यह सीरीज बनाई गई है। सीरीज में अब तबु की एंट्री ने भारतीय दर्शकों को भी सीरिज देखने पर मजबूर कर दिया है, तबु की एक्टिंग की चर्चा अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में होने वाली है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article