वर्ल्ड सिनेमा

The Rings of Power Season 2: आज रिलीज होने वाला है दूसरे सीजन का ट्रेलर, जल्द खत्म होगा फैंस का इंतजार

The Rings of Power Season 2 Teaser: इस साल की मच अवेटेड सीरीज में से एक द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स सीजन 2 की पहली झलक अब जल्द ही सामने आने वाली है। अमेज़ॅन स्टूडियोज़ द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर के नए सीज़न का फर्स्ट टीजर आज 14 मई 2024 को रिलीज करने वाला है।

Image

The Rings of Power Season 2

The Rings of Power Season 2 Teaser: अमेज़ॅन स्टूडियोज़ द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर (The Rings of Power Season 2) के नए सीज़न का फर्स्ट टीजर आज 14 मई 2024 को रिलीज होने वाला है। अमेज़ॅन स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी है। 14 मई को द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिंग्स ऑफ पावर के सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हालांकि किस समय ट्रेलर रिलीज किया जाएगा इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। एक बार रिलीज होने के बाद इस टीजर को यहां भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स सीजन 2 अवॉर्ड विनिंग सीरीज का सीक्वल होने की वजह से खूब सुर्खियों में बना हुआ है। पहले सीज़न में गैलाड्रियल और हैलब्रांड के बीच अचानक दोस्ती हो गई थी। मोर्गोथ की हार के बाद सौरोन द्वारा अपनाया गया एक मानव भेष, साथ ही उस दौड़ की गिरावट को रोकने के लिए तीन एल्वेन रिंगों का निर्माण। पहले सीज़न में मोर्डोर के निर्माण को भी दिखाया गया और न्यूमेनोर के पतन के बीज बोए गए, इसिल्डुर और एल्रोनड जैसे रोल भी सीरीज में दिखाई दिए है। दूसरे सीज़न के लिए कोई प्रीमियर डेट नहीं दी गई है।

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स पावर 2 के दूसरे सीज़न के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आयई है, हालांकि यह माना जाता है कि नए सीज़न में सौरोन को मोर्डोर के भीतर अपनी शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ एल्वेस के युद्ध की शुरुआत दिखाई देगी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article