वर्ल्ड सिनेमा

Lady Gaga की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चढ़ा Taylor Swift का पारा, बोलीं "उन्हें कोई जरूरच नहीं है किसी को कुछ बोलने की.."

Taylor Swift on Lady Gaga’s Pregnancy Rumors: बीते काफी समय से लेडी गागा की प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहें सामने आ रही हैं। इस बीच अब हॉलीवुड सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट ने लेडी गागा के लिए अपना सपोर्ट जाहिर किया है और साफ कर दिया है कि प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें किसी को कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है।

Image

Taylor Swift reacts to Lady Gaga Pregnancy Rumors

Taylor Swift on Lady Gaga’s Pregnancy Rumors: हॉलीवुड सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने लेडी गागा (Lady Gaga) के लिए अपना सपोर्ट जाहिर किया है। बीते काफी समय से लेडी गागा की प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहें सामने आ रही हैं। बीते दिन ही लेडी गाना को इस अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट करना पड़ा था। स्विफ्ट ने अफवाहों को 'आक्रामक' और 'किसी महिला के शरीर पर बात करना' गैर-जिम्मेदाराना बताया है। लास्ट वीकेंड लेडी गागा की कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें इंटरनेट पर फैल गईं थी। इसके बाद 'जोकर' स्टार लेडी गागा ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट किया था। कुछ तस्वीरों में लेडी गागा का बेबी बंप नजर आ रहा था, जिसके बाद ही यह प्रेग्नेंसी रूमर्स सामने आए थे। आइए अब टेलर स्विफ्ट के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

टेलर स्विफ्ट का लोगों पर फूटा गुस्सा

स्विफ्ट ने लेडी गागा के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘क्या हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी करना आक्रामक और गैर-जिम्मेदाराना है। गागा को न तो किसी को स्पष्टिकरण देना चाहिए और न ही किसी महिला को।’ अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए गागा ने साफ कर दिया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं है, बस जिम में रिगुलर नहीं है। जिसके बाद अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लग गया है।

ऐसा पहनी बार नहीं हुआ है जब किसी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ी हैं। बीते दिनों कई बॉलीवुड हसीनाओं को लेकर भी ऐसी खबरें सामने आई थीं, जिन पर उन अदाकाराओं को सफाई देनी बड़ी थी। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इस तरह की अफवाहों की ताजा शिकार हैं। वैसे आपका इस तरह की इंटरनेट ट्रोलिंग के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article