बॉलीवुड

Sara-Kiara को ठेंगा दिखा Kartik Aryan ने इस बॉलीवुड हसीना को बताया "फेवरेट", नाम जानकार उड़ जाएंगे होश

Kartik Aryan's favorite co-star: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को रिलीज होने वाली है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी पसंदीदा को-स्टार के बारे में खुलासा किया है। कार्तिक ने बताया है कि सारा अली खान और कियारा आडवाणी उनकी पसंदीदा को-स्टार नहीं हैं बल्कि कोई और है।

Image

Kartik Aaryan

Kartik Aryan's favorite co-star: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग एक्टर बनते जा रहे हैं। इस समय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन में कार्तिक आर्यन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह फिल्म 14 जून के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का प्रमोशन करते हुए कार्तिक आर्यन ने मुंबई टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान जब कार्तिक आर्यन से उनकी पसंदीदा को-स्टार के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने बड़ा ही चौंकाने वाला उत्तर दिया।

कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि सारा अली खान और कियारा आडवाणी में से कौन उनकी पसंदीदा को-स्टार है। बता दें कार्तिक आर्यन इन दोनों एक्ट्रेसेस के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। सारा अली खान के साथ कार्तिक आर्यन ने 'लव आज कल' में काम किया था, वहीं दूसरी ओर 'भूल भुलैया 2' में कियारा आडवानी को कार्तिक आर्यन संग देखा गया था। दोनों के साथ कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री लोगों द्वारा पसंद की गई है।

अपनी पसंदीदा को-स्टार के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने बताया कि विद्या बालन उनकी पसंदीदा को-स्टार हैं। इस खुलासे के बाद लोगों को लग रहा है कि कार्तिक आर्यन ने सेफ जवाब दिया है क्योंकि विद्या बालन उनके साथ भूल भुलैया 3 में दिखाई देंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी को लीड रोल में देखा जाएगा। भूल भुलैया 3 का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं, जिनके निर्देशन में भूल भुलैया 2 बनी थी। दर्शकों को उम्मीद है कि जैसे भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वैसे ही इस सीरीज की तीसरी मूवी भी दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article