वर्ल्ड सिनेमा

टेरर अटैक के खतरे के चलते शो कैंसिल होने पर बोलीं Taylor Swift, बताया इस तरह से स्टेज पर की दमदार वापसी

Taylor Swift on Veinna Show Being Cancelled: ग्लोबल स्टार टेलर स्विफ्ट को पॉप्यूलैरिटी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके गानों को वर्ल्डवाइड प्यार मिलता है। इसी के साथ ही उनके कॉन्सर्ट भी काफी पसंद किए जाते हैं। अब उन्होंने अपने वियाना कॉन्सर्ट के कैंसिल होने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Taylor Swift's reaction on Vienna Being Cancelled

Taylor Swift on Veinna Show Being Cancelled: टेलर स्विफ्ट (Tayler Swift) ने शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 को लंदन एराज़ टूर में अपने मुश्किल दिनों के दौरान हिम्मत न हारने और डटकर सामना करने के बारे में बताया है। वियना में एक नाकाम आतंकी साजिश के बाद उनके कॉन्सर्ट की डेट्स को कैंसिल कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने हाल ही में लंदन में एक कॉन्सर्ट किया है, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस के लिए स्टैंड्स में फैस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

जिसके बाद सिंगर ने इतना प्यार मिलने पर शुक्रिया भी जाहिर किया है। टेलर स्विफ्ट और फैंस के बीच काफी प्यार है, जो अक्सर उनके कॉन्सर्ट में भी साफ जाहिर होता है। इतनी पॉप्यूलैरिटी के बाद भी सिंगर अपने फैंस के साथ काफी अच्छा रिश्ता बरकरार रखने में कामयाब होती हैं। अब सिंगर ने अपने मुश्किल वक्त को डील करने को लेकर खुलासा किया है।

टेलर स्विफ्ट ने बताई मुश्किल वक्त की कहानी

स्विफ्ट ने अपने एल्बम एवरमोर से शैम्पेन प्रॉब्लम्स के ट्रैक को गाया, जिसके लिए उन्हें लंदन कॉन्सर्ट में भीड़ से खड़े होकर सराहना मिली। फिर उन्होंने शेयर किया कि कैसे वह कठिन दिनों में उस मूमेंट को याद करती हैं जो उनके लिए काफी खुश कर देने वाला था। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, उसने कहा, 'न केवल मैं अपने दिमाग में एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, बल्कि मैं गारंटी देती हूं कि मेरे माता-पिता इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड कर रहे थे।'

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article