Stranger Things 5: तीन पार्ट में रिलीज होगी 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5', मेकर्स ने बताया कब नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 17, 2025, 02:14 PM IST

Stranger Things 5 Release Date: वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) के 5वें सीजन की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। वेब सीरीज को तीन पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स 5 (Stranger Things 5) कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Stranger Things 5 Release Date: हॉलीवुड की फेमस सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ ही है। खबरों के मुताबिक स्ट्रेंजर थिंग्स का फाइनल सीजन यानी सीजन 5 जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर धमाल मचाने वाला है और फैंस इसके लिए बेताब हैं। ये साइ-फाई हॉरर ड्रामा 2016 में शुरू हुआ था और अब इसका आखिरी चैप्टर 2025 के अंत में रिलीज होगा। स्ट्रेंजर थिंग्स 5 की रिलीज सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। तो चलिए जानते हैं स्ट्रेंजर थिंग्स 5 सीरीज कब रिलीज होने वाली है।

Stranger Things 5 Release Date

स्ट्रेंजर थिंग्स 5 रिलीज डेट आई सामने

वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स 5 को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। स्ट्रेंजर थिंग्स के पहले चार सीजन से नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाले मेकर्स ने अब इस सीरीज का 5वें सीजन को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। नेटफ्लिक्स की सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के सीजन 5 को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का पहला हिस्सा 27 नवंबर को रिलीज होगा। इसमें कुल चार एपिसोड्स होंगे। तो वहीं दूसरी हिस्सा 25 दिसंबर को आएगा इसमें तीन एपिसोड्स होने वाले हैं। स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का फाइनल एपिसोड 31 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स 5 की रिलीज डेट जानने के बाद दर्शक झूम उठे हैं। अब देखना होगा स्ट्रेंजर थिंग्स 5 अपने पहले चार सीजन की तरह सफल रहती है या नहीं।

End of Feed