वर्ल्ड सिनेमा

Superman: विवाद के बाद फिल्म से हटाया गया ये सीन, डायरेक्टर जेम्स गन ने बताई ये वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2025, 05:58 PM IST

Superman This Scene Remove: हॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म सुपरमैन (Superman) अपने एक वीडियो के रिलीज होने के बाद से सुर्खियों में हैं। फिल्म के इस वीडियो के एक सीन को लेकर काफी विवाद हो रहा है। जिसके बाद मेकर्स ने इसे हटाने का फैसला किया है। तो चलिए जानते है सीन के बारे में...

Image

Superman This Scene Remove From Trailer

Superman This Scene Remove: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स गन (James Gunn) की अपकमिंग फिल्म सुपरमैन (Superman) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का एक धांसू वीडियो रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया था। फिल्म के वी़डियो में कई धांसू सीन्स देखने को मिले। लेकिन वीडियो के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हो रहा है। जिसके बाद डायरेक्टर ने उस सीन को फिल्म से ही हटाने का फैसला किया है। दिया। तो चलिए जानते हैं फिल्म के वीडियो से कौन सा सीन हटने जा रहा है।

हटाया गया ये सीन

हॉलीवुड की फिल्म सुपरमैन एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म का एक वीडियो रिलीज होने के बाद हंगामा शुरू हो गया था। जिसे फिल्ममेकर जेम्स गन ने हटाने का फैसला किया है। ये सीन डेविड कॉरेन्सवेट (David Corenswet) का था, जो नए सुपरमैन का किरदार निभा रहे हैं। वीडियो में सुपरमैन का एक उड़ान वाला सीन था जिसमें वाइड-एंगल लेंस से उनका चेहरा फोकस किया गया था। लेकिन फैंस को यह सीन कुछ अजीब और बनावटी लगा। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। जेम्स गन ने एंटरटेनमेंट वीकली को दिए इंटरव्यू में माना कि ये सीन एक टीवी कमर्शियल के लिए था और इसका विजुअल इफेक्ट पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने बताया, 'डेविड की तस्वीर और ड्रोन से शूट किए गए बैकग्राउंड का मिश्रण था जो थोड़ा अजीब लग रहा था। मुझे यह सीन पसंद नहीं था, इसलिए इसे फिल्म से हटा दिया गया।' गन ने यह भी कहा कि वह ट्रेलर के हर शॉट को ध्यान से देखते हैं, लेकिन यह कमर्शियल वाला सीन उनकी नजर से चूक गया।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म सुपरमैन अगले महीने यानी 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

End of Article