World Most Influential Personalities List 2024: भारत में एक्टर सोनू सूद को काफी पसंद किया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने जरूरत मंदो के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था, जिसके बाद से आज तक भी वह उन सभी लोगों की मदद करने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिन्हें उनकी जरूरत होती है। इस वजह से भारत में सोनू सूद को बाकी बॉलीवुड सितारों से कहीं ज्यादा सम्मान की नजरों से देखा जाता है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर सोनू सूद से जुड़ी एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सोनू सूद को दुनिया की मोस्ट इनफ्लुएंशल पर्सनैलिटीज की लिस्ट में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- Met Gala 2024 में भीगा तौलिया पहनकर आ गई ये हसीना, गुस्से में आग बबूला लोग बोले- 'सीधा बाथरूम से ही आ गई..'
इस लिस्ट में सोनू सूद के साथ कई इंटरनेशनल सितारों के नाम नजर आ रहे हैं, जिसमें बराक ओबामा से लेकर एंजेलिना जोली का भी नाम शामिल है, आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
सोनू ने फिर बढ़ाई भारत की शान
एक्टर सोनू सूद एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे की सूची में शामिल हैं, जिसमें बराक ओबामा, एंजेलिन जोली, डेविड बेकहम और एम्मा वाटसन जैसी प्रभावशाली हस्तियां भी नजर आ रही हैं। इन हस्तियों के बीच सोनू सूद भारत की ओर से एक प्रमुख नाम बन कर सामने आ रहे हैं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर सोनू सूद की जमकर तारीफ हो रहा है और फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।
