Shakira on breakup with Gerard Piqué: ग्लोबल स्टार शकीरा बीते दिनों फुटबॉलर जेरार्ड पिक के साथ ब्रेकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में रही है। फुटबॉल संग रिश्ता तोड़ने के बाद अब वह इस रिश्ते से मूव ऑन कर चुकी हैं। हालांकि शकीरा ने अब अपने ब्रेकअप को लेकर काफी बड़ा खुलासा किया है। शकीरा ने बताया कि इस दौरान उन्हें जो दर्द सहना पड़ा, वह कभी नहीं भूल सकती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर ने कहा कि ब्रेकअप के कारण इमोशनली वह काफी परेशान हो गई थीं। अचानक उनकी जिंदगी में काफई उथल-पुथल मच गई, जिसका उन पर बहुत प्रभाव पड़ा है। रोलिंग स्टोन को दिए एक इंटरव्यू में शकीरा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है।
‘ब्रेकअप पर पहली बार बोलीं शकीरा’
अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए, सिंगर ने इसे अपने जीवन का सबसे काला समय कहा है। शकीरा ने कहा, ‘मैंने जो पीड़ा महसूस की वह शायद मेरे पूरे जीवन में अब तक का सबसे बड़ा अनुभव था, और इसने मुझे कई बार काम करने से रोक दिया। ऐसा लगा जैसे किसी ने मेरी छाती में छेद कर दिया हो। और यह एक्सपीरियंस बहुत रियल लगा था। मुझे शारीरिक रूप से ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरी छाती में एक छेद है और लोग मेरे आर-पार देख सकते हैं'।
जब म्यूजिक की बात आती है, तो उन्होंने अपने 2023 के ब्रेकअप एंथम, Bzrp म्यूजिक सेशंस, वॉल्यूम में अपना दर्द जाहिर किया था। अब, पीछे मुड़कर देखते हुए, शकीरा कहती है कि यह उनके लिए मूव ऑन करने के सफर के जैसा था।
