बॉक्स ऑफिस

Chandu Champion box office collection Day 3: वीकेंड में फिसड्डी साबित हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़

Chandu Champion box office collection Day 3: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) ने सिनेमाघरों में रिलीज के 3 दिन पूरे कर लिए हैं। उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बहुत कम रहा है।

Image

Chandu Champion box office collection Day 3

Chandu Champion box office collection Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को मिले प्यार को देखने के बाद निर्माताओं को 'चंदू चैंपियन' से बहुत उम्मीद थी। रिलीज डे पर फिल्म ने केवल 5.40 करोड़ रूपये की ओपनिंग ली। इस आंकड़े को देखने के बाद मेकर्स की नींद उड़ गई थी। फिल्म ने सिनेमाघरों में अब रिलीज के तीन दिन पूरे कर लिए हैं। आइए देखें कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' ने ओपनिंग वीकेंड में कितने करोड़ रूपये का कारोबार किया है।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.40 करोड़ रूपये का कारोबार किया था। शनिवार के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी गई। फिल्म ने दूसरे दिन 7.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म 23 करोड़ रुपये अब तक कमा चुकी है। वीक डेज में 'चंदू चैंपियन' की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है।

कार्तिक आर्यन स्टारर का निर्देशन कबीर खान ने किया है। निर्माताओं की उम्मीद थी कि यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड में कम से कम 30 से 35 करोड़ रूपये का बिजनेस करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह फिल्म पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बनी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। वैसे आपको यह फिल्म कैसी लगी है? इस बारे में कमेंट्स के माध्यम से अपनी राय जरुर देखें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article