वर्ल्ड सिनेमा

Robert Downey Jr. ने MCU में Dr. Doom के रोल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने ऐसा कुछ सोचा भी नहीं था..'

Robert Downey Jr. on his Role as Dr. Doom: सैन डिएगो के कॉमिक-कॉन में, मार्वल स्टूडियोज ने सबसे फेमस एमसीयू एक्टर्स में से एक, रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉ. डूम के रोल में नजर आने वाले हैं। अब रॉबर्ट ने अपने रोल के बारे में खुलासा किया है। जो वायरल हो रहा है।

Image

Robert Downey Jr as Dr Doom

Robert Downey Jr. on his Role as Dr. Doom: रॉबर्ट डाउनी जूनियर और रुसो ब्रदर्स की एमसीयू में एंट्री हो चुकी है। इसकी ऑफिशियल घोषणा के बाद से ही फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। इस अनाउंसमेंट को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, पर इसको लेकर अभी तक बातें हो रही हैं। रुसो ब्रदर्स एवेंजर्स: डूम्सडे और एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर को डायरेक्ट करने वाले हैं। फैंस के लिए सबसे ज्यादा एक्साइट करने वाली चीज MCU में रॉबर्ड की वापसी है, वो भी एक नए रोल में। अब इसको लेकर रॉबर्ड डाउनी जूनियर ने भी चुप्पी तोड़ी है और अपने किरदार के बारे में बात की है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

एवेंजर्स: एंडगेम में आयरन मैन के रोल से रिटायर होने के बाद फैंस को लगा था कि अब वह रॉबर्ड को फिर कभी MCU फिल्म में नहीं देख पाएंगे। वह उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मार्वल स्टूडियोज़ ने डाउनी को फेमस विलेन डॉक्टर डूम के रोल में कास्ट करने की अनाउंसमेंट कर दी है। टोनी स्टार्क का बेहतरीन रोल निभाने के बाद अब वह डॉक्टर डूम के निगेटिव रोल में दिखने वाले हैं।

द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ एक इंटरव्यू में, रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने द एवेंजर्स: डूम्सडे में विक्टर वॉन डूम के रोल में के बारे में बात की और बताया कि कैसे केविन फीगे इस रोल को सही ढंग से निभाना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, 'तो, शायद एक साल पहले... क्योंकि, आप जानते हैं, (केविन) फीगे और मैं एक दूसरे से जुड़े हुए थे। हम दोस्त हैं। फेवरू, फीगे, और मैंने बात जारी रखी है। मैं रूसो ब्रदर्स के करीब हूं; हमारे पास एक और बिजनेस भी है जो हम कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'सुसान और मैं एक बार फीगे के साथ बैठे थे और उन्होंने कहा, 'यह मेरे साथ बार-बार होता रहता है कि अगर तुम वापस आ जाओ...' और सुसान ने कहा, 'रुको, रुको, वापस आओ' 'जैसे क्या?' फिर हम दोनों को समय के साथ एहसास हुआ कि हम लोगों की उम्मीदें नहीं तोड़ सकते हैं, हमें कुछ सोचना चाहिए कमबैक को लेकरऔर उन्होंने विक्टर वॉन डूम के बारे में सोचा। मैंने इस किरदार को देखा और मेरे मुंह से निकला, 'वाह।' बाद में, केविन कहते हैं, 'आइए विक्टर वॉन डूम को ठीक से समझ लें। आइए इसे सही समझें।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article