Jennifer Lopez and Ben Affleck Divorce Rumors: जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और बेन एफ्लेक (Ben Affleck) एक साथ नजर आए हैं। हॉलीवुड के कुछ सबसे फेमस कपल्स में से पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की भी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। दोनों स्टार्स ने इन खबरों पर बेशक चुप्पी साध ली हो, पर फैंस ने लगातार अपनी नजरें कपल पर टिकाई हुई हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी हरकत पर ध्यान दे रहे हैं। अब अफ्लेक के जन्मदिन से पहले दोनों फिर से एक हो गए हैं। समर हॉलिडे को अलग-अलग बिताने के बावजूद, अब वह लॉस एंजिल्स के अपने घर में वापस आ गए हैं। जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरें फैलाने वाले लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल हो रही हैं।
पति का जन्मदिन मनाएंगी जेनिफर?
15 अगस्त को बेन एफ्लेक का जन्मदिन है, जिसमें अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। जेनिफर लोपेज ने पहले भी बेन एप्लेक का बर्थडे बड़ी धूम धान से सेलिब्रेट किया था। हाल ही में एलए में 20 मिलियन डॉलर के घर को खरीदने के बावजूद, एफ्लेक अभी तक पूरी तरह से वहां शिफ्ट नहीं हुए है और इस समय किराए के घर में ही रह गए हैं।
दोनों के बीच हो रही है सुलह
एक सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार लोपेज को अफ्लेक से उसके किराये के घर पर मुलाकात करते हुए देखा गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच चीजें बेहतर हो रही हैं।
