ऋतिक रोशन ने की के-पॉप स्टार जैक्सन वांग से मुलाकात, राकेश रोशन ने शेयर की तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2025, 02:50 PM IST

Hrithik Roshan-Jackson Wang Photos Photos: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) की मुलाकात हुई। ऋतिक रोशन और जैक्सन वांग की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। ऋतिक रोशन की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Hrithik Roshan-Jackson Wang Photos: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन की इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। ऋतिक रोशन की इन फिल्मों का फैंस काफी समय से इंतजार रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऋतिक रोशन की इस तस्वीर में एक खास मेहमान के साथ नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन की इस तस्वीर को एक्टर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन तस्वीर में किसके साथ नजर रहे हैं।

Hrithik Roshan-Jackson Wang Photos  Photos

के-पॉप स्टार संग नजर आए ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन की अभी हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन और के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जैक्सन अपनी म्यूजिक प्रमोशन के लिए भारत आए और इस दौरान उनकी मुलाकात ऋतिक और उनके परिवार से हुई। इस तस्वीर को ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में जैक्सन ने ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) को गले लगाया, जबकि उनका दूसरा हाथ ऋतिक के कंधे पर था। राकेश रोशन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

End of Feed