वर्ल्ड सिनेमा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को देख दिल से दुखी है प्रियंका चोपड़ा, हादसे में मारे गए लोगों के लिए बयां किया दर्द

Priyanka Chopra on Ahmedabad Plane Crash: ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विमान हादसे में मृत लोगों पर अपना दर्द बयां किया है। अहमदाबाद के प्लेन क्रैश की खबर पता लगते हैं प्रियंका ने पोस्ट शेयर की और लोगों के लिए दुआ मांगी। आइए बताते हैं प्रियंका ने क्या कहा ।

Image

Priyanka Chopra on Ahmedabad Plane Crash

Priyanka Chopra on Ahmedabad Plane Crash: बीती रात वीरवार को इंडिया में भयावह प्लेन क्रैश हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टेक ऑफ लेने के चंद मिनटों बाद ही आग लग गई। यह क्रैश इतना खतरनाक था कि विमान में बैठा हर व्यक्ति जलकर राख हो गया। कल से ही ये दर्द भरी घटना हर किसी के जहन में घूम रही है। आम जनता से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) को इस हादसे के बारे में बता चला उन्होंने तुरंत अपने दिल का दर्द बयां किया। आइए बताते हैं प्रियंका ने क्या कहा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने पोस्ट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- "बहुत दुखद, एयर इंडिया त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों और अकल्पनीय क्षति का सामना कर रहे परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूँ, मैं दिल से दुखी हूँ।" प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति और बेटी के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही है। एक्ट्रेस इंडिया और देश दुनिया में होने वाली घटनाओं पर अपनी राय जरूर रखती है। प्रियंका हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इंडिया आई थी।

विमान हादसे में क्या हुआ

एयर इंडिया के बयान के अनुसार, फ्लाइट एआई-171 के रूप में संचालित बोइंग 787-8 विमान ने भारतीय समयानुसार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी, जिसमें चालक दल सहित 242 लोग सवार थे, उड़ान भरने के करीब 8 मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया और यह एक हॉस्टल की बिल्डिंग पर जा गिरा जिससे प्लेन में बैठे सभी व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा बचा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article