वर्ल्ड सिनेमा

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को भीड़ ने घेरा, फिल्म प्रमोट करने लंदन गई एक्ट्रेस पर बेकाबू हुए लोग

Mahira Khan Mobbed by People: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान( Mahira Khan) हाल ही में अपनी मूवी लव गुरु को प्रमोट करने लंदन गई हुई है। माहिरा को सड़क पर देखकर लोग उनसे मिलने के लिए आपस में ही भिड़ गए। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कंट्रोल करनी मुश्किल हो गई।

Image

Mahira Khan Mobbed by People

Mahira Khan Mobbed by People: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान( Mahira Khan) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में माहिरा खान भीड़ के बीच घिरी हुई है और उनके को-स्टार उन्हें भीड़ से बचा रहे हैं। दरअसल यह वीडियो लंदन की है जहां पर एक्ट्रेस अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची है। माहिरा को सड़क पर देखकर लोग उनसे मिलने के लिए आपस में ही भिड़ गए। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कंट्रोल करनी मुश्किल हो गई।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान( Mahira Khan) हाल ही में अपनी मूवी लव गुरु को प्रमोट करने लंदन गई हुई है। जहां पर वह अपने को-स्टार हुमायूं सईद भी नजर आए। दोनों स्टार जैसे ही लंदन के एक सुपरमॉल में घुसे लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। स्टार्स से मिलने के लिए लोगों के बीच इतनी भगदड हो गई कि सिक्युरिटी के लिए लगे सारे बोर्ड टूट गए। इसी बीच एक्ट्रेस माहिरा खान भी भीड़ में फंस गई, जैसे तैसे हुमायूं ने उन्हें बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर स्टार्स की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/reel/DKGo5ebIq3i/?utm_source=ig_web_copy_link

इंडिया में बैन हैं पाकिस्तानी कलाकार

बताते चले कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की वजह से भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बैन कर दिया है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल जल्द ही रिलीज होने वाली थी जिसे रोक दिया गया। यही नहीं इंडिया में पाकिस्तानी स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन कर दिए गए हैं।।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article