Rahul Nigam Open New Studio : आसमान से भारत के नज़ारों को कैमरे में कैद करने से लेकर ज़मीन पर एक क्रिएटिव स्पेस तैयार करने तक, राहुल निगम ने हमेशा अपनी मेहनत से बेहतरीन काम किया है। एक फिल्ममेकर और एरियल सिनेमैटोग्राफर के रूप में उन्होंने अपने जीवन का नया कदम उठाया है। उन्होंने अपना स्टूडियो खोल है। उनके स्टूडियो का नाम फ्लाइंग स्क्वॉड स्टूडियोज है जो मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित है। यह स्टूडियो खास तौर पर फिल्ममेकरों, कंटेंट क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स और ब्रांड्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।
यह स्टूडियो विभिन्न शूटिंग सेटअप्स और एक ऐसा प्रोफेशनल वातावरण देगा जो इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स और बड़े प्रोडक्शन हाउस दोनों के लिए सही हो। अपने स्टूडियो के बारे में बात करते हुए राहुल कहते हैं, “मैं सिर्फ़ एक स्पेस नहीं बनाना चाहता था, बल्कि एक ऐसा माहौल बनाना चाहता था जहाँ क्रिएटिव लोग अपना सबसे बेहतरीन काम कर सके।
ऐसे की थी क्रिएटिव करियर की शुरुआत
राहुल की विजुअल्स की दुनिया में यात्रा फिल्ममेकिंग के प्रति उनके रुझान से शुरू हुई, जो आगे चलकर एक करियर में बदल गई। एक डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी, निर्देशक और एरियल सिनेमैटोग्राफर के रूप में उन्होंने काम किया। उन्होंने फीचर फिल्म्स, विज्ञापन फिल्मों, वेब सीरीज़ और टीवी शोज़ जैसे कई फॉर्मेट्स पर काम किया है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने लार्सन एंड टुब्रो, टाटा, अदानी, अफकॉन्स जैसी देश की अग्रणी कंपनियों के साथ काम किया है। उनके काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी साझा किया जा चुका है।
हालांकि राहुल अपने काम को ही अपनी सबसे बड़ी पहचान मानते हैं, लेकिन वे अपने जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करने से भी पीछे नहीं हटते। वे कहते हैं, हर किसी की कहानी में कुछ ऐसे चैप्टर्स होते हैं जो ज़ोर से नहीं पढ़े जाते, लेकिन वही आपको आकार देते हैं।
