वर्ल्ड सिनेमा

शेफाली जरीवाला ने निधन की खबर सुन सन्न हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति पराग के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 29, 2025, 08:36 PM IST

Priyanka Chopra Post on Shefali Jariwala: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। शेफाली जरीवाला से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई शोक जताता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शोक जताया है।

Image

Priyanka Chopra Post on Shefali Jariwala

Priyanka Chopra Post on Shefali Jariwala: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब 'कांटा लगा' (Kaanta Laga) गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन की खबर सामने आई। 27 जून की रात 42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया, जिसने उनके फैंस, परिवार और इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया। इसके बाद हर कोई शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक जातते हुए नजर आ रहे है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शोक जताया है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट कर क्या लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने जताया दुख

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। शेफाली जरीवाला के परिवार की सामने आ रही तस्वीरों को देख हर कोई भावुक नजर आ रहा है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी शेफाली जरीवाला के निधन की खबर पर शोक जताया है और एक्ट्रेस के पति पराग (Parag Tyagi) को लेकर ये बात लिखी है। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट करते हुए लिखा 'हैरान करने वाली खबर, वो अभी बहुत छोटी थी। पराग और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं।' प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर भी शेयर की है।

इस फिल्म में साथ आई थी नजर

शेफाली जरीवाला और प्रियंका चोपड़ा फिल्म में भी साथ काम कर चुकी है। शेफाली जरीवाला और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' (Mujhse Shaadi Karogi) में नजर आई थी। शेफाली जरीवाला बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी काफी फेमस थी। शेफाली जरीवाला को लेकर की गई प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article