वर्ल्ड सिनेमा

आतिशबाजी का वीडियो शेयर कर बुरा फंसी प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा- 'बस दीवाली से दिक्कत है क्या'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 5, 2025, 01:56 PM IST

Priyanka Chopra Trolled: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर अब प्रियंका चोपड़ा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा के वीडियो के देखने के बाद लोग एक्ट्रेस को उनकी पुरानी बात याद दिलाते नजर आए।

Image

Priyanka Chopra Trolled

Priyanka Chopra Trolled: बॉलीवुड और हॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट है। प्रियंका चोपड़ा अपनी नई पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में अमेरिका में 4 जुलाई (US Independence Day) की सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन वीडियो और फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की वीडियो देख लोगों एक्ट्रेस का पुराना बयान याद आ गया।

प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा का अभी हाल ही में वीडियो सामने आया है जिसमें 4 जुलाई यानी अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर वो अपनी पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ आतिशबाजी का लुत्फ उठाती नजर आईं। प्रियंका चपोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। अब कई यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि प्रियंका दीवाली (Diwali) के दौरान भारत में आतिशबाजी को लेकर प्रदूषण का हवाला देती हैं और इसे रोकने की बात करती हैं लेकिन अमेरिका में 4 जुलाई की आतिशबाजी को खुलकर इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान लोग एक्ट्रेस की पुरानी पोस्ट को भी खूब शेयर करते दिखे।

इन फिल्मों से मचाएंगी धमाल

प्रियंका चोपड़ा अपनी इस वीडियो के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' (Heads of State) को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो जॉन सीना (John Cena) और इदरीस एल्बा (Idris Elba) के साथ धमाल मचा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास कई अपकमिंग फिल्में भी हैं। इस लिस्ट में 'जी ले जरा' (Jee Le Zara), एसएसएमबी29 (SSMB29) जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। प्रियंका चोपड़ा के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article