Quentin Tarantino and Robert De Niro Heated Argument: मशहूर हॉलीवुड फिल्ममेकर क्वेंटिन टारनटिनो हाल ही में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में नजर आए हैं। इस बीच यहां आकर उन्होंने अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो से उनकी फिल्मों के बारे में बातचीत की है। इस कार्यक्रम में निर्देशक और अभिनेता के बीच बहसबाजी की खबरें सामने आ रही हैं। क्वेंटिन टारनटिनो और रॉबर्ट डी नीरो ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दोनों ने सालों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों और एक्सपीरियंस को लेकर बात की है। समारोह की शुरुआत टारनटिनो की 1997 की फिल्म जैकी ब्राउन के प्रीमियर के साथ हुई। प्रीमियर के बाद, टारनटिनो और डी नीरो सिनेमा पर चर्चा करने लगे।
जैसे ही इस जोड़ी ने चर्चा जारी रखी, फिल्म निर्माता ने अभिनेता को परेशान करना शुरू कर दिया। डी नीरो को कम बोलने वाला व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है, बावजूद इसके टारनटिनो ने उनके साथ 40 मिनट तक बातचीत की है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
क्वेंटिन टारनटिनो ने रॉबर्ट डी नीरो पर उठाए सवाल
फिल्म निर्माता ने सबसे पहले अभिनेता से यह पूछना शुरू किया कि वह जैकी ब्राउन में बेहतरीन कॉमेडी रोल करने में कैसे कामयाब रहे। डी नीरो ने उन्हें यह कहकर जवाब दिया कि उन्होंने अलग अलग तरह के लोगों के साथ कई सारी फिल्में देखी हैं, और दर्शकों को हंसाने वाला गुण सीखा। अभिनेता ने खुलासा किया कि अगर एक निश्चित तरीके से एक्टिंग की जाए तो नॉर्मल चीजें भी कॉमेडी में बदल सकती हैं।
जिसके बाद डी नीरो ने दावा किया, 'शायद आप उस कॉमेडी सीन के दौरान एक फोन कॉर्ड में फंस गए थे, आपने इसे एक कॉमेडी एक्टर के रूप में निभाया। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी स्थिति थी जहां आपने अभी कहा, 'ओह, मैं यहां कुछ और कर सकता हूं। जब तक आप यह स्टोरी बता रहे हो तो मैं अपना थोड़ा-बहुत काम कर सकता हूं।'
