Superman Star Henry Cavill is Becoming Father: हॉलीवुड एक्टर हेनरी कैविल को फिल्म सुपरमैन में उनके रोल के लिए पहचाना जाता है। अब एक्टर रियल लाइफ में एक नया रोल निभाने की तैयारी कर रहे हैं। हॉलीवुड अभिनेता ने इस साल फादर्स डे के मौके पर अपने फैंस के साथ बड़ी गुड न्यूज शेयर कर दी है। टीवी फिल्ममेकर और उनकी गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो प्रेग्नेंट हैं। जिसके साथ ही अब दोनों अपने पहले बच्चे के जन्म की तैयारी कर रहे हैं। कैविल ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के कमरे से एक सेल्फी पोस्ट करते हुए यह खबर शेयर की है। जिसमें एक पालना और चेंजिंग टेबल नजर आ रही है। इस स्पेशल पोस्ट में, मैन ऑफ स्टील स्टार अपनी लाइफ के नए चैप्टर की तैयारी में नजर आ रहे हैं।
एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम फैमिली से भी पैरेंटिग टिप्स मांगी हैं। हालांकि बच्चे के जन्म को लेकर अभी एक्टर ने कोई खुलासा नहीं किया है, इस अनाउंसमेंट के बाद एक्टर के फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं है।
पिता बनने वाले हैं सुपरमैन स्टार हेनरी कैविल
दिलचस्प बात यह है कि कैविल ने अप्रैल में द मिनिस्ट्री ऑफ अनजेंटलमैनली वारफेयर के प्रीमियर के दौरान प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की थी, जहां उन्होंने अपने बच्चे पर खुशी व्यक्त की थी। इस बीच, सोशल मीडिया पर फिर से खबर की पुष्टि करते हुए, कैविल ने लिखा,'ओह हाँ और हैप्पी फादर्स डे, पिताजी। पता चला कि मैं जल्द ही आपके प्यारे रैंक में शामिल हो जाऊंगा। कोई सुझाव? और चिंता मत करो, जब बच्चे को सुसु आएगा तो तकिए पालने में नहीं होंगे, बस ग्लू और स्कैपल्स होंगे ताकि वह वॉरहैमर ड्रॉ कर सके।' एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
