Priyanka Chopra का समुद्री डकैत वाला लुक हुआ लीक, अपकमिंग फिल्म 'The Bluff' के सेट से सामने आई तस्वीरें

Priyanka Chopra's Pirate Look from The Bluff: ग्लोबल आइकल प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' के लिए शूट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो 'द ब्लफ' के सेट की ही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का लुक काफी दमदार लग रहा है।

Priyanka Chopra's Pirate Look from The Bluff: प्रियंका चोपड़ा अब सीधा ही समुद्री डाकू बन गई हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आने के बाद, प्रियंका ऑस्ट्रेलिया वापस लौट आई हैं। यहीं पर एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन भी मनाया है। बीते कुछ समय से वह अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर ही सुर्खियों में हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'द ब्लफ' फिल्म को लेकर बिहाइंड द सीन्स भी शेयर करती रहती हैं। वह मूवी में धमाकेदार एक्शन सीन करती नजर आने वाली हैं।

End of Feed