वर्ल्ड सिनेमा

Anant-Radhika की शादी में kardashian बहनों ने पहना ऐश्वर्या राय का ये लुक, मनीष मल्होत्रा ने दिया बॉलीवुड टच

Kim Kardashian and Khloe Kardashian Look at Ambani Wedding: अनंत अंबानी (Anant-Radhika Wedding) और राधिका मर्चेंट की शादी में किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन ने अपने लुक से दुनियाभर का अटेंशन अपनी ओर खींच लिया है। अब खुलासा किया गया है कि दोनों का लुक ऐश्वर्या राय बच्चन से इंसपायर था।

Image

Kim Kardashian and Khloe Kardashian Look at Ambani Wedding

Kim Kardashian and Khloe Kardashian Look at Ambani Wedding: बॉलीवुड एक्टर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस शादी में सभी मशहूर हस्तियों में से द कार्दशियन्स, किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन भी शादी में नजर आई हैं। उनकी भारत यात्रा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई और अब, किम की स्टाइलिस्ट, दानी लेवी ने उनके स्टाइल के पीछे एक बड़ा खुलासा किया है।

उनके स्टाइलिस्ट दानी लेवी ने शेयर किए गए एक हालिया वीडियो में, उन्होंने कार्दशियन बहनों की स्टाइलिंग के पीछे की प्रेरणा का खुलासा किया और इसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को धन्यवाद किया है। ऐश्वर्या राय ने अपनी फिल्मों के जरिए जो फैशन स्टेटमेंट दिया है, उसने सच में उन्हें भारत की इंटरनेशन फैशन आइकन में बना दिया है। कई बार एक्ट्रेस के डिजाइन ने दुनियाभर में नाम कमाया है।

लेवी ने खुलासा किया कि ऐश्वर्या राय के साथ काम करने वाले मनीष ने भी उनकी मदद की है। मनीष मल्होत्रा ने भी किम और ख्लो के स्टाइल में काफी मदद की है। इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन और मनीष मल्होत्रा का धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर अब दोनों के लुक की चर्चा हो रही है, लोग कह रहे हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक से इंस्पिरेशन जरा भी नजर नहीं आ रही है। लोगों दोनों के लुक को इस वजह से ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वह ज्यादा रिवीलिंग लग रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article