आसान नहीं रहा प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में करियर, एक्ट्रेस ने कहा- 'गतलियों से सीख रही हूं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2025, 11:15 AM IST

Priyanka Chopra on Hollywood Journey: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड के सफर पर बात करती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड के सफर को लेकर क्या बात कही है।

Priyanka Chopra on Hollywood Journey: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का अलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड के सफर के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा है।

Priyanka Chopra on Hollywood Journey

Image Source: IMDb

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की कोई मूवी नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है, जो खूब वायरल हो रहा है। IANS को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 'मुझे नहीं पता कि मैंने सब कुछ सही किया या नहीं। सच कहूं तो मुझे सब कुछ नहीं पता। मैं खुद ही सीख रही हूं। मेरे पहले बहुत कम लोग थे जिन्होंने भारत से निकलकर इंटरनेशनल लेवल पर काम किया हो, जिनके नक्शे-कदम पर मैं चल सकूं।' उन्होंने आगे बताया, 'मेरा पूरा सफर बस ट्रायल एंड एरर का रहा। मैंने कोशिश की, गलतियां कीं कुछ अच्छी रहीं, कुछ बुरी रहीं। लेकिन जब आप जीरो से सब कुछ दोबारा शुरू करते हो, तो ऐसा ही होता है। और मुझे लगता है कि ये बिल्कुल ठीक है। आपको अपनी गलतियों को माफ करना सीखना पड़ता है, झाड़-पोंछकर फिर से उठना पड़ता है और आगे बढ़ना पड़ता है। ये आसान नहीं होता। कभी-कभी मैं कर लेती हूं, कभी-कभी नहीं कर पाती।' अंत में प्रियंका ने कहा, 'मुझे जो जमीन से जोड़े रखता है, वो हैं मेरे अपने लोग। बहुत सारे लोग होने की जरूरत नहीं, बस कुछ चुनिंदा लोग जो सच में आपके लिए खुश होते हैं, जो सच में आपका साथ देते हैं। यही लोग आपको वो हिम्मत और कॉन्फिडेंस देते हैं कि आप आगे बढ़ें, नई चीजें ट्राई करें और खुद को बेहतर बनाते रहें।'

End of Feed