David Beckham-Samantha Ruth Prabhu Video: फुटबॉल के किंग डेविड बेकहम (David Beckham) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। डेविड बेकहम से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी डेविड बेकहम की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच डेविड बेकहम का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डेविड बेकहम मुंबई में नजर आ रहे हैं। डेविड बेकहम का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो में डेविड बेकहम के साथ साउथ की ये एक्ट्रेस भी नजर आईं।
डेविड बेकहम के साथ नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु
डेविड बेकहम एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है, इस वीडियो में डेविड बेकहम इंडिया में नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में डेविड बेकहम के साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) भी नजर आईं। डेविड बेकहम और सामंथा रुथ प्रभु को साथ देखने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मुंबई में आयोजित एक खास हाउस ऑफ इंस्टाग्राम इवेंट से बाहर निकलते हुए नजर आए। इसी इवेंट में सामंथा ने डेविड बेकहम का इंटरव्यू भी लिया था। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सामंथा रुथ प्रभु और डेविड बेकहम का वायरल वीडियो।
लव लाइफ को लेकर खबरों में सामंथा रुथ प्रभु
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस वीडियो के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सामंथा रुथ प्रभु का नाम राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) से जुड़ रहा है। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू कई इवेंट में भी साथ नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने राज निदिमोरू के साथ अभी हाल ही में रोमांटिक फोटोज भी शेयर की थी। सामंथा रुथ प्रभु और डेविड बेकहम के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
