Priyanka Chopra Latest Post: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक नई पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट में क्या खास है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की नई पोस्ट
एक्टर प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर खबरों में आ गई है, इसकी वजह एक्ट्रेस की नई पोस्ट जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस पोस्ट में थैंक्सगिविंग 2025 इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ नजर आ रही हैं। थैंक्सगिविंग 2025 इवेंट की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यहां देखें प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में आएंगी नजर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस पोस्ट के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में है। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म लिस्ट में साउथ की मूवी वाराणसी (Varanasi) से धमाल मचाने वाली हैं। डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की नई इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
