वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra की बेटी Malti Marie ने गुनगुनाया इतना प्यारा गाना, VIDEO देख फिदा हो गए लाखों फैंस

Priyanka Chopra's Daughter Malti Marie: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी चल रही है। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भी क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

Priyanka Chopra's Daughter Malti Marie Adorably Hums, Watch VIDEO

Priyanka Chopra and Nick Jones Daughter Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक पॉवर कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ अपने रोमांटिक पल शेयर करते रहते हैं। प्रियंका और निक ने भारत में ही शादी की थी। इसी के साथ ही शादी के 4 साल बाद साल 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बच्ची को भी जन्म दिया था। प्रियंका और निक की उनकी बेटी मालती मैरी के साथ तस्वीरें बहुत प्यारी हैं। प्रियंका, मालती के साथ अपने क्वालिटी टाइम की फोटोज शेयर करती रहती हैं और वे दोनों बेस्ट मां-बेटी की जोड़ी लगती हैं। प्रियंका अपने फिल्मी करियर के साथ ही अपनी मां की सभी जिम्मेदारियां भी बड़े अच्छे से निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती, पति निक जोनस और शूटिंग के बिहाइंड द सीन्स दिखा रही हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

प्यारी आवाज में गुनगुनाती नजर आई प्रियंका की बेटी

प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हम उन्हें और निक को मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देख सकते हैं। एक्ट्रेस अपना फैमिली टाइम काफी एंजॉय करती हुई दिख रही हैं। प्रियंका ने द ब्लफ के सेट पर अपने शूट के बिहाइंड द सीन्स भी शेयर किए हैं। वह अपनी चोटें और अपना मेकअप रूम दिखाती भी दिख रही हैं। हालांकि वीडियो का सबसे अच्छा हिस्सा आखिर में नजर आता है। जब मालती को अपने स्टिकर पर ड्राइंग बनाते समय एक गाना गुनगुनाते हुए देखा जाता है।

प्रियंका इसे शूट करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'बिट्स एंड पीसेस #दब्लफ।' इस क्यूट वीडियो को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं लोगों को लगता है कि मालती अपने पिता निक जोनस की तरह एक अच्छी सिंगर बनने वाली हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article