Priyanka Chopra Shares this Throwback Photo: हॉलीवुड स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इस फोटो के जरिए अपनी ट्रांसफॉर्मेशन शेयर की है। प्रियंका ने एक तरफ अपनी वो तस्वीर शेयर की है जिसमें वह 9 साल की हैं। इस फोटो में प्रियंका का 'बॉय कट' देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वहीं दूसरे तरफ उन्होंने 17 साल की उम्र वाली अपनी फोटो को शेयर किया है जो मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद की है। इस फोटो के साथ ही प्रियंका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया है। जिसमें फैंस के सपोर्ट के लिए उन्होंने दिल से धन्यवाद किया है। यह भी पढ़ें- Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर
Priyanka Chopra shares her throwback photo
प्रियंका चोपड़ा के थ्रोबैक को देख दंग रह गए फैंस
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'वॉर्निंग: इस 9 साल के बच्चे को ट्रोल मत करना। यह सोचना कितनी अजीब है कि एक लड़की के लिए चीजें अचानक कितनी बदल जाती हैं। बाईं ओर मैं अपने अजीब सी टीनएज से पहले की फोटो में 'बॉय कट' हेयर स्टाइल के साथ हूं ताकि स्कूल के लिए मुझे आसानी हो। (धन्यवाद मां @drmadhuakhourichopra) मैं 'कटोरी कट' बाहर आ पाई, इसलिए यह एक जीत थी।'
प्रियंका ने आगे कहा, 'और दाईं ओर मैं 17 साल की हूं, जिसने अभी-अभी वर्ष 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और बाल, मेकअप और सब एंजॉय कर रही थी। दोनों तस्वीरों के बीच एक डेकेड का अंतर है।' प्रियंका चोपड़ा की ये थ्रोबैक फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस प्रियंका के इस ट्रांसफॉर्मेंशन की सराहना कर रहे हैं।
